मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

इस वर्ष जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन पड़ने के अवसर पर, भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त श्री जयेेश राठौड़ द्वारा संकलित ‘कृष्णाज् फ्रीडम टॉक्स’ यह बुकलेट का अनावरण किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों में ‘सच्ची स्वतंत्रता’ का संदेश फैलाना है।


जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर, मुंबई के जुहू स्थित श्री राठौड़ के निवास पर आयोजित एक विशेष जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस पुस्तिका का लोकार्पण किया गया।


जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर, भारतीय मूल के डरबन स्थित युवा कलाकार विशाल मोतीलाल द्वारा बनाई गई श्रीनाथ जी की भव्य पेंटिंग का भी अनावरण किया गया।




