केईएम अस्पताल की लिफ्ट बंद; मरीजों और परिजनों की परेशानी बढ़ी, शिकायत के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था नहीं!सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गलगली की शिकायत।

Date:

■ संबंधित मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई और कार्यवाहक डीन की जवाबदेही तय करने की मांग।

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के सबसे बड़े और प्रसिद्ध सरकारी अस्पतालों में से एक केईएम अस्पताल में लिफ्ट की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। अस्पताल की बहुमंजिला इमारतों में सात लिफ्ट बंद होने के कारण मरीजों, उनके परिजनों, डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने 27 नवंबर 2025 को मुंबई महानगरपालिका प्रशासन के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सभी सात बंद लिफ्टों की तत्काल मरम्मत करने, मरम्मत पूरी होने की निश्चित समयसीमा घोषित करने तथा तब तक वैकल्पिक लिफ्ट की व्यवस्था करने की मांग की थी।

इस शिकायत के जवाब में केईएम अस्पताल के डीन ने पत्र के माध्यम से सात लिफ्ट बंद होने की बात स्वीकार करते हुए बताया था कि उनकी मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। हालांकि, इसके बावजूद लिफ्ट की समस्या आज भी कायम है और अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।लिफ्ट बंद होने की स्थिति में मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर गलगली ने कड़ी नाराजगी जताई है।

अनिल गलगली ने मांग की है कि इस मामले में मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल विभाग के संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही केईएम अस्पताल के कार्यवाहक डीन की प्रशासनिक जवाबदेही भी निश्चित की जाए।

अनिल गलगली ने कहा कि”27 नवंबर 2025 को मेरे द्वारा की गई लिखित शिकायत पर यदि केईएम अस्पताल प्रशासन ने समय रहते गंभीरता से कार्रवाई की होती, तो आज मरीजों और उनके परिजनों को इस गंभीर परेशानी का सामना करने की नौबत ही नहीं आती। प्रशासन की निष्क्रियता के कारण ही आज यह स्थिति उत्पन्न हुई है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related