केडी आर फाउंडेशन 46 मरीजों का कराएगा मोतियाबिंद ऑपरेशन।

Date:

बदलापुर। मुंबई वार्ता

आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी तथा केवलादेवी रामबहाल फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरूवार को के डी आर हाउस कठार में जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्व स्तरीय आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के कुशल चिकित्सकों द्वारा 165 आंख के मरीजों का परीक्षण किया गया।

परीक्षण के दौरान 46 मोतियाबिंद की बीमारी से ग्रसित मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए बस द्वारा वाराणसी आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाया गया। केडीआर फाउंडेशन के संस्थापक विनोद सिंह ने बताया कि मोतियाबिंद के लिए चयनित सभी मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण आपरेशन निःशुल्क कराया जाएगा। उनके खाने पीने की व्यवस्था मुकम्मल फाउन्डेशन उठाएगा।

उन्होंने बताया कि शेष 119 मरीजों की आंख का परीक्षण करनें के बाद नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अलका ने चश्मा बनवाने तथा अन्य दवाओं के प्रयोग का सलाह दिया। मरीज के नेत्र का परीक्षण आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम में शामिल डॉ अलका , प्रयोगशाला सहायक अर्चना ,नेत्र निरीक्षक सोनाक्षी तथा गणेश ने किया।

मोतियाबिंद ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण के लाभार्थियों ने केडी आर फाउंडेशन के निर्देशक विनोद रामबहाल सिंह तथा सह निदेशक डॉ रमा विनोद सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इस मौके पर अमरधारी सिंह,त्रिभुवन सिंह , अशोक सिंह,विनय सिंह,अंकुर सिंह ,बृजेश सिंह ,आदित्य सिंह , सौरभ सिंह सिब्बू ,सौरभ सिंह छोटू ,रूद्र सिंह ,मिथुन सिंह ,डब्बू यादव , विराज प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई उपनगर में ₹1.38 करोड़ की हेरोइन की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के उपनगरीय इलाके में एंटी-नारकोटिक्स...