मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत तय – सांसद वर्षा गायकवाड़। चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल, भाजपा महायुति पर धनबल के दुरुपयोग का आरोप

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने बड़े पैमाने पर भ्रष्ट तरीकों का इस्तेमाल किया है। चुनाव के दौरान खुलेआम पैसे बांटे गए, मिक्सर जैसे सामान वितरित किए गए, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उलटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही कार्रवाई की गई। इसके बावजूद मुंबई की जनता कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करेगी और कांग्रेस महानगरपालिका में मैजिक फिगर हासिल करेगी, ऐसा विश्वास मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने व्यक्त किया।

सांसद वर्षा गायकवाड़ ने संत रोहिदास मार्ग, काला किला और धारावी क्षेत्र में अपने मतदान का अधिकार प्रयोग किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुंबईकरों को स्वच्छ हवा, शुद्ध पेयजल, यातायात जाम से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए। साथ ही वे महानगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम चाहते हैं। भाजपा महायुति के भ्रष्ट शासन से मुंबईकर परेशान हो चुके हैं। उन्हें विवाद नहीं, बल्कि विकास चाहिए। कांग्रेस गठबंधन को मुंबईकरों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और महानगरपालिका पर कांग्रेस की विजय पताका लहराएगी, ऐसा उन्होंने कहा।

सांसद वर्षा गायकवाड़ ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियां थीं, जिन्हें अंत तक ठीक नहीं किया जा सका। अब चुनाव में ‘पाडू मशीन’ (मतदान से जुड़ी मशीन) का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इसके बारे में राजनीतिक दलों को कोई जानकारी नहीं दी गई। मतदाताओं की उंगली पर लगाई गई स्याही पोंछी जा रही है, ऐसी कई शिकायतें सामने आई हैं, फिर भी चुनाव आयोग निष्क्रिय बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस तरह चुनाव कराकर लोकतंत्र का चीरहरण किया जा रहा है, जो देश के लिए घातक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई उपनगर में ₹1.38 करोड़ की हेरोइन की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के उपनगरीय इलाके में एंटी-नारकोटिक्स...