कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का नया ट्विस्ट! स्टार प्लस ला रहा है ‘माना के हम यार नहीं’ संग रिश्तों की नई कहानी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए अपने शो माना के हम यार नहीं के साथ एक नई और ताज़ा कहानी लेकर आ रहा है। इस शो में मंजीत मक्कड़, कृष्णा का रोल निभा रहे हैं, दिव्या पाटिल शो में खुशी का रोल निभाते नजर आने वाली हैं। शो में दोनों की ज़िंदगियाँ एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन किस्मत उन्हें मिलवा देती है। जहाँ खुशी मज़बूत और जिम्मेदार लड़की है, वहीं कृष्णा अपनापन और सादगी से भरे हुए हैं। दोनों मिलकर एक ऐसी कहानी बनाते हैं, जिसमें ढेर सारी भावनाएँ, मोड़ और नए रिश्ते देखने को मिलेंगे।

हाल ही में आए प्रोमो में हमें खुशी और कृष्णा की दुनिया की झलक देखने मिलती है। खुशी एक ऐसी लड़की है जो अपने बीमार पिता का सहारा बनने के लिए कपड़े प्रेस करके गुज़ारा करती है। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए वो एक बड़ा और अनोखा फैसला करते हुए कॉन्ट्रैक्ट ब्राइड (कॉन्ट्रैक्ट वाली दुल्हन) बनने के लिए इंटरव्यू देती है।वहीं दूसरी तरफ, कृष्णा को ऐसे इंसान के रूप में दिखाया गया है जो आसानी से हर किरदार में ढल जाता है, चाहे डॉक्टर हो, पुलिस वाला या अब दूल्हे की भूमिका। उनकी पहली मुलाकात कोर्टरूम में होती है, जिसे एक वकील ने तय किया है, जहां दोनों एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की शर्तों से बंध जाते हैं।

खुशी के लिए यह कदम प्यार नहीं बल्कि जीने का सहारा है, जबकि कृष्णा का मस्तमौला अंदाज और चार्म इस रिश्ते में एक नया रंग भर देती हैं।सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह कॉन्ट्रैक्ट मैरिज सिर्फ एक समझौता बनकर रह जाएगी, या फिर जज़्बात और हकीकत के बीच की लकीर धुंधली होकर इसे एक सच्चे रिश्ते में बदल देगी? दर्शक इसका जवाब जल्द ही जान पाएंगे जब माना के हम यार नहीं का प्रीमियर 7 अक्टूबर को शाम 7 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

टीईटी पेपर लीक की गहन जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्नपत्र...

जुहू के खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित...

भाटिया बाग गार्डन से 1.626 किलो गांजा बरामद, बिहार का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एमआरए मार्ग पुलिस ने अवैध रूप...