मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

खांदा कॉलोनी के टेंभोड़े पुल के पास गेहूँ से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे से मुंबई की ओर जा रहा यह ट्रक सुबह तेज रफ्तार में एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक को अचानक नींद आ गई और ट्रक नियंत्रण खो बैठा। नतीजा यह हुआ कि ट्रक टेंभोड़े के पास पुल के नीचे जा गिरा हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल है।


घायल को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।फिलहाल पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का काम शुरू कर दिया है


