कोकण में प्रदूषणकारी कंपनियों को नहीं मिलेगी जगह – एकनाथ शिंदे

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

कोकण की जमीन, पानी और हवा को प्रदूषित करने वाले उद्योगों के खिलाफ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि ऐसे उद्योगों को कोकण में किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा।

खेड तालुका स्थित लोटे परशुराम एमआईडीसी में इटली से निष्कासित मितेनी कंपनी के ‘लक्ष्मी ऑरगॅनिक’ नाम से अप्रत्यक्ष रूप से काम करने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिंदे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खेलने वालों को सरकार कभी संरक्षण नहीं देगी।जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की पृष्ठभूमि में चिपलूण के इंदिरा गांधी सांस्कृतिक सभागृह में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर कोकण के पर्यावरण और लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाली शक्तियों के खिलाफ सरकार कठोरतम कार्रवाई करेगी।

उन्होंने बताया कि सरकार का असली उद्देश्य संतुलित विकास है, जिसमें उद्योगों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।शिंदे ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की असली ताकत होते हैं और महायुति सरकार जनसेवा को अपना मूल मंत्र मानकर काम कर रही है। महिलाओं के लिए ‘लाडकी बहन योजना’, किसानों के लिए सम्मान निधि, फसल बीमा और राहत पैकेज जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी योजना बंद नहीं होगी।

उन्होंने कोकण के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना, पर्यटन विकास, काजू, आम और मत्स्य उद्योग को बढ़ावा देने तथा बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।सभा के अंत में शिंदे ने जनता से महायुति के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं बल्कि कोकण के भविष्य का फैसला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई उपनगर में ₹1.38 करोड़ की हेरोइन की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के उपनगरीय इलाके में एंटी-नारकोटिक्स...