कोरोना में इकलौता कमाऊ बेटा खोने वाले पिता की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त।

Date:

● आर्थिक मदद न देने पर सरकार से जवाब तलब

मुंबई वार्ता संवाददाता

कोरोना की दूसरी लहर में अपना इकलौता कमाऊ बेटा खोने के करीब पाँच साल बाद 63 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। अदालत ने बेटे की मौत की परिस्थितियों को लेकर उठाए गए सवालों पर याचिकाकर्ता की शिकायतों के निपटारे और अब तक आर्थिक सहायता क्यों नहीं दी गई, इसकी जांच के आदेश राज्य सरकार को दिए हैं।

न्यायमूर्ति भारती डांगरे और न्यायमूर्ति मंजुषा देशपांडे की खंडपीठ ने रमाशंकर शालिग्राम यादव द्वारा वर्ष 2021 में दायर याचिका पर हाल ही में सुनवाई की। यादव के बेटे सुनीलकुमार यादव (41) की मई 2021 में मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित जंबो कोविड सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।याचिकाकर्ता ने अपने बेटे की मृत्यु की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए कोरोना पीड़ितों के परिजनों के लिए घोषित अनुग्रह मुआवजा और अन्य सरकारी लाभ देने की मांग की थी।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने चार-पाँच साल बाद मौत के कारणों की दोबारा जांच कराने को लेकर संदेह जताया। अदालत ने कहा कि जांच रिपोर्ट, अस्पताल के दस्तावेज और मेडिकल रिकॉर्ड पहले से उपलब्ध हैं, जिनमें मरीज के लक्षण स्पष्ट रूप से कोरोना से संबंधित बताए गए हैं। ऐसे में इस स्तर पर नई जांच से कोई ठोस निष्कर्ष निकलने की संभावना नहीं है।

हालांकि, अदालत ने यह स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता की शिकायतों का उचित समाधान किया जाना चाहिए और यह जांच जरूरी है कि अब तक अनुग्रह राशि और अन्य सरकारी लाभ क्यों नहीं दिए गए। इसी संबंध में राज्य सरकार को आवश्यक कार्रवाई और जांच के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दशकों से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते...

मुंबई में ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’ का छठा संस्करण संपन्न, 30 कर्मवीरों को किया गया सम्मानित।

मुंबई वार्ता संवाददाता समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय...

नमकीन की थैलियों में करते थे ड्रग्स तस्करी,चढ़े MIDC पुलिस ने हत्थे।

■ एमआईडीसी पुलिस थाने द्वारा अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाली...