श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

11 दिनों तक मुंबई वासियों के घर- परिवार का हिस्सा बने रहने के बाद शनिवार को विघ्नहर्ता, सुखकर्ता, श्री गणेश अपने गाँव चले गए ।


मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने अपने परिवार समेत गणपति जी का विसर्जन किया।


गिरगाँव चौपाटी पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणपति को विदाई दी।


पुणे के प्रसिद्ध दगडू सेठ की गणपति का भी विसर्जन किया गया।


पूरे धूमधाम से गणेश भक्तों ने गणपति जी का विसर्जन मुंबई पुलिस को चाक-चौबंद व्यवस्था में किया गया। बोरीवली से भाजपा विधायक संजय उपाध्याय, सपत्नी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।


ठाणे में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने भी गणेश विसर्जन में शामिल गणेश भक्तों के बीच वडा-पाव का वितरण किया।






