गणेश विसर्जन में दिखी हिन्दू मुस्लिम एकता ।

Date:

■ 13हजार श्रद्धालुओं को बांटा गया वड़ा पाव एवं शरबत.

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुलुंड में रज्जाक भाई शेख ने गणेश विसर्जन के दौरान केशव पाड़ा के सामने, पी के रोड़ पर स्थित अपने कार्यालय पर 13 हजार गणेश भक्तों को वड़ा पाव एवं शरबत का वितरण कर भाई चारे एवं हिन्दू मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल पेश किया है l माझगाँव में अफजल खान ने भी सपरिवार गणेश विसर्जन समारोह में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,मा. उपाध्यक्ष डॉ. बाबूलाल सिंह,सचिव किशोर मुंडेकल,शिवसेना नेता प्रमोद धुरी, दिनेश जाधव, बी जे पी नेता विनोद कांबले, युवा नेता डॉ.सचिन सिंह, बृजेश सिंह ने भी उपस्थित होकर वड़ापाव एवं शरबत का वितरण किया l

यह कार्यक्रम विगत 13 वर्षो से स्व. मनोहर भाई मोनानी एवं हिमांशु भाई मोनानी के आशीर्वाद एवं सहयोग से चल रहा है l इस कार्यक्रम को सफलबनाने में 28 स्वयंसेवको का अथक सहयोग प्राप्त हुआl कार्यक्रम शाम 5बजे से शुरू होकर मध्य रात्रि तक चलता रहा l

रज्जाक भाई ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह सेवा हर वर्ष निरंतर चलती रहेगी l

अथक समाज सेवा संघ संस्था अध्यक्ष अफजल खान पिछले एक दशक से गणेशोत्सव में हिस्सा लेते रहे हैं। माझगाँव इलाके में गणपति विसर्जन के दौरान उनकी ओर से शरारत एवं खाद्य पदार्थों का वितरण किया जाता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...

मुंबई के सर जेजे महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित, गंभीर अनियमितताओं पर FDA की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के एकमात्र सरकारी संचालित स्वतंत्र...

‘ऑपरेशन टाइगर 2.0’ शुरू, शिवसेना (UBT) के 14 विधायक शिंदे गुट में जा सकते हैं: मंत्री का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार...