मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

राजावाड़ी अस्पताल में इलाज के दौरान 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया है।


राकेश पांडुरंग कांबले ने बताया कि मेरे भाई विकास पांडुरंग कांबले ( उम्र 41 साल), को सुबह 5 बजे अचानक बीपी 240 होने पर अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने पहले दो इंजेक्शन दिए, जिससे विकास चक्कर खाकर गिर गया। फिर उन्हें में शिफ्ट करने के बाद दो और इंजेक्शन दिए गए, जिसके तुरंत बाद उसकी मौत हो गई।
विकास के भाई राकेश कांपले ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों द्वारा गलत इंजेक्शन देने से ही उसकी मौत हुई है।राकेश का कहना है कि जब तक संबंधित डॉक्टर पर FIR दर्ज नहीं होती, तब तक परिवार शव को नहीं लेगा।इस मामले को लेकर अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल है।



इसकी सख्ती से जांच होनी चाहिए