मुंबई वार्ता /श्रीश उपाध्याय

इंडियन कोस्ट गॉर्ड और गुजरात एटीएस ने शुक्रवार को गुजरात के पोरबंदर तट से 500 किलो ड्रग्स जब्त की है। जिसकी कीमत 700 करोड़ रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है।
टीम ने गुरुवार रात को इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। फिलहाल बोट को पोरबंदर लाया जा रहा है। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी जाएगी।
जांच एजेंसी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एनसीबी को इस ड्रग्स की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद दिल्ली एनसीबी ने गुजरात एनसीबी, कोस्टगार्ड और नेवी की मदद से ड्रग्स भरी बोट पकड़ी। बोट को गुजरात के तट पर लाया जा रहा है। इसके बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी जाएगी।


