श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

गुजरात के बारडोली से सोमनाथ तक सितंबर माह में सरदार सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन आगामी 11 सितंबर से 22 सितंबर तक जी पी वस्तरपारा चैरिटेबल ट्रस्ट के गोपाल भाई वस्तरपारा( चमर्डी ) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।


12 दिवसीय सरदार सम्मान यात्रा गुजरात के 1800 किलोमीटर रास्तों से होती हुई गुजारेगी। यह यात्रा गुजरात के 18 जिलों के 355 गावों से गुजरते हुए अपने अंतिम पड़ाव में सोमनाथ पहुंचेगी।


