मुंबई वार्ता/विशेष संवाददाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के गोंदिया में हुए भीषण बस हादसे में मारे गए यात्रियों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष’ से मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायल यात्रियों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की है।
इस दुखद घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि वह महाराष्ट्र के गोंदिया में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। स्थानीय प्रशासन हरसंभव मदद कर रहा है. मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।


