गोपाल शेट्टी और स्वीकृति शर्मा ने लिया नामांकन वापस

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बोरीवली विधानसभा से गोपाल शेट्टी और अंधेरी पूर्व विधानसभा से स्वीकृति प्रदीप शर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. बोरीवली विधानसभा सीट से गोपाल शेट्टी द्वारा नामांकन वापस लिए जाने से भाजपा उम्मीदवार संजय उपाध्याय ने राहत की साँस ली है. गोपाल शेट्टी के नामांकन वापस लेने से संजय उपाध्याय की जीत की राह आसान हो गई है.

दूसरी तरफ अंधेरी पूर्व विधानसभा से एन्काउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृति प्रदीप शर्मा द्वारा नामांकन वापस लिया गया है. यहां पर शिवसेना उम्मीदवार मूरजी पटेल को राहत मिली है. स्वीकृति प्रदीप शर्मा भी मूरजी की जीत के राह का बड़ा रोड़ा बन सकतीं थीं. लेकिन आपसी सामंजस्य से स्वीकृति शर्मा को समझा-बुझाकर मना लिया गया है.

हालाकि अभी अंधेरी विधानसभा में शिवसेना उम्मीदवार मूरजी पटेल की राह आसान नहीं है क्योंकि उनकी अब सीधी टक्कर उबाठा उम्मीदवार ऋतुजा लटके से है, जो मौजूदा विधायक भी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इतनी उठापटक के बाद शिवसेना से मिली उम्मीदवारी को मूरजी पटेल जीत में कैसे रूपांतरित करते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला में 39 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में...

राज्य सरकार ने 21 IPS और SPS अधिकारियों का तबादला किया, कई को मुंबई में नई जिम्मेदारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस...

वूलन मिल्स स्कूल का ICSE 10वीं परिणाम 100%: सभी 27 विद्यार्थी उत्तीर्ण, 20 ने हासिल किया विशेष प्रावीण्य।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षा विभाग के...

विधान परिषद चुनाव में महाविकास आघाड़ी एकजुट; अंबादास दानवे को कांग्रेस का ठोस समर्थन।

मुंबई वार्ता संवाददाता आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों...