गोराई गांव में श्री हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण पूरा, विधायक संजय उपाध्याय ने निजी निधि से कराया कार्य।

Date:

■ वर्षों से जर्जर मंदिर का हुआ कायाकल्प, स्थानीय निवासियों की पुरानी मांग पूरी होने पर विधायक के प्रति जताया आभार।


मुंबई वार्ता संवाददाता

गोराई गांव में एस्सेल वर्ल्ड पार्किंग के सामने स्थित श्री हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण कार्य पूरा हो गया है। लंबे समय से जर्जर अवस्था में रहे इस मंदिर का सुंदरीकरण विधायक संजय उपाध्याय की पहल पर उनकी निजी निधि से कराया गया है। मंदिर का नया और आकर्षक स्वरूप तैयार होने के बाद स्थानीय निवासियों एवं श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। लोगों ने इस कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, गोराई गांव में स्थित श्री हनुमान मंदिर लंबे समय से खराब स्थिति में था। मंदिर के सुंदरीकरण की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्तरों पर अपनी बात रखी, लेकिन उनकी मांग पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया।


इसके बाद स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्या विधायक संजय उपाध्याय के समक्ष रखी और मंदिर के सुंदरीकरण का आग्रह किया। विधायक ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मंदिर के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी स्वीकार की और अपनी निजी निधि से यह कार्य कराने का निर्णय लिया।


विधायक की पहल के बाद मंदिर का सुंदरीकरण कार्य पूरा हुआ और अब मंदिर एक सुंदर एवं आकर्षक स्वरूप में दिखाई दे रहा है। इस कार्य से न केवल श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान हुआ है, बल्कि स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से लंबित मांग भी पूरी हुई है।


स्थानीय निवासियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता की समस्याओं, भावनाओं और धार्मिक आस्था को प्राथमिकता देना सराहनीय है। उन्होंने मंदिर के सुंदरीकरण के लिए विधायक संजय उपाध्याय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।


श्री हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए खुशी का विषय बन गया है। लोगों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह क्षेत्र की जनसमस्याओं और नागरिकों की मांगों को प्राथमिकता देकर विकास कार्य किए जाते रहेंगे।
जय श्री राम! जय बजरंगबली!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

जिसको हमने छोड़ा,उसका घोड़ा बिदक गया…

मुंबई वार्ता/सुरेश मिश्र/कवि भला सनातन का कसूर क्या, बाबू...