जिसको हमने छोड़ा,उसका घोड़ा बिदक गया…

Date:

मुंबई वार्ता/सुरेश मिश्र/कवि

भला सनातन का कसूर क्या, बाबू जी बतलाओगे ।

हिंदू-हिंदू कहकर छूरी, हिंदू पर चलवाओगे?

पहले आरक्षण से काटे, बांटे हिंदू-हिंदू को।

अब *यूजीसी* लागू करके, मारे चाटे हिंदू को।

एससी,एसटी,ओबीसी से, कैसे छांटे हिंदू को ?

अब काला कानून बनाकर, काहें डाटे हिंदू को ।

सत्य सनातन किनके कारण, बचा,तनिक बतलाओगे ?

हिंदू-हिंदू कहकर छूरी, हिंदू पर चलवाओगे?

वोटों की खातिर तुम सबने, संविधान को बेंच दिया ।

कतल योग्यता का करके, यूं स्वाभिमान को बेंच दिया ।

आखिर पाप किए क्या ब्राह्मण,ठाकुर,बनिया,लाला ने ?

परख जहां होती है ऐसे, इम्तिहान को बेंच दिया ।

*यूजीसी* तो लाकर हिंदू, *एक* नहीं कर पाओगे ।

हिंदू-हिंदू कहकर छूरी, हिंदू पर चलवाओगे?

बिना जांच के ही अपराधी, तुमने कैसे मान लिया ?

नहीं शान से जीने दोगे, तुमने मन में ठान लिया ।

तुम भी वही कुटिल वंशज हो,अब हमने पहचान लिया ।

जान लुटाएं हम तुझपे,तू हमें जानवर जान लिया ।

सटक गई जिस दिन सवर्ण की, मिट्टी में मिल जाओगे ।

हिंदू-हिंदू कहकर छूरी, हिंदू पर चलवाओगे?

जिसने तुमको वोट दिया,उस पर तलवार चलाते हो।

अगर बंटे तो कट जाओगे,गीत सुनहरा गाते हो।

खुद ही बांट रहे हो हमको, *यूजीसी* तलवारों से ।

जिसने धिक्कारा तुमको, सब्सीडी वहीं बरसाते हो।

संविधान में समानता का, कैसे पाठ पढ़ाओगे ?

हिंदू-हिंदू कहकर छूरी, हिंदू पर चलवाओगे?

अभी समय है जाग जाइए, वरना पछताना होगा।

हमने सत्ता सौंपी है तो, वापस भी जाना होगा ।

बड़े ध्यान से कान खोलकर, सुन लो ऐ सत्ताधीशों ।

काल न बन जाए *यूजीसी*, होश में अब आना होगा।

सुनो संघ वालों क्या ऐसे, हिंदू राष्ट्र बनाओगे ?

हिंदू-हिंदू कहकर छूरी, हिंदू पर चलवाओगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related