श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

गोरेगांव पश्चिम की एक चाल में बुधवार सुबह 7:42 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरेगांव पश्चिम के भगत सिंह नगर स्थित राजाराम चाल के रूम नंबर 180,181 में बुधवार सुबह पौने 8 बजे एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। दुर्घटना के दौरान मालती देवी (28), सर्जन अली जावेद शेख (37) और गुल मोहम्मद अली शेख (38) घायल हो गए।


इलाज के लिए मालती देवी को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो घायलों को बोरीवली के गणेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।


