सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

चंद्रपुर जिला पुलिस के 2 जवानों पर शुक्रवार की रात 9 बजे के करीब कुछ लड़कों ने चाकू और तलवार से हमला किया. हमले में दिलीप चव्हाण नामक पुलिसकर्मी की मौत हो गई वही समीर चाफले नामक एक अन्य पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल है, जिसका स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.
दिलीप चव्हाण ओर समीर चाफले नामक दोनों पुलिसकर्मी यहां के पिंक पैराडाईज नामक बार मे गए थे उसी दौरान कुछ युवको ने पुकिसकर्मियो पर तलवार और चाकू से हमला किया. जिसमे दिलीप चव्हाण की मौत हो गई जबकि समीर चाफले गंभीर रूप से घायल है.
जानकारी के बाद पुलिस के आला अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है.


