चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर में बर्फ़ से बनाया गया द्वादश ज्योतिर्लिंग।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

दक्षिण मुंबई के सी पी टैंक सिक्का नगर के पास स्थापित चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर में बर्फ़ का द्वादश ज्योतिर्लिंग बनाया गया है ।

चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर के ट्रस्टी एवं प्रबंधक हेमंत जाधव ने बताया कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर बर्फ़ के द्वादश ज्योतिर्लिंग बनाए गए हैं ।जिनका दर्शन करने के लिए शिव भक्तों में भारी उत्साह है । बर्फ़ से बनाए गए द्वादश ज्योतिर्लिंगों का शिव भक्त शाम 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक दर्शन कर सकते हैं । वर्षों पहले देवकोर बाई नाम की महिला ने इस शिव मन्दिर का निर्माण करवाया था ।जिसका देखभाल बाई देवकोर बाई रिलिजियस ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है ।

रमेश मेहता, मिहिर मेहता तथा हीना मेहता ये तीनों ट्रस्टी मिलकर मंदिर का संचालन करते हैं । मंदिर के ट्रस्टियों ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से सप्ताह में एक बार यहां मुफ़्त मेडिकल शिविर का आयोजन किया जाता है । पिछले 30 वर्षों से मंदिर में पूजा करने वाले पंडित सुजीत झा बताते हैं कि इस मंदिर में चंद्रमौलेश्वर के अलावा गायत्री माता, भगवान गणेश, हनुमान जी, सांई बाबा, शीतला माता, तथा दत्त गुरु की मूर्ति स्थापित है ।

मंदिर में श्रावण मास के चारों सोमवार को भगवान शिव की घी कमल पूजा होती है । इसी तरह महाशिवरात्रि एवं अन्य पर्व भी यहां धूमधाम से मनाए जाते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

NEET और CBSE परीक्षा घोटालों के विरोध में यूथ कांग्रेस का विशाल मार्च।

मुंबई वार्ता संवाददाता NEET और CBSE परीक्षाओं में कथित...

श्रमिकों की मांगों पर सरकार का सकारात्मक रुख, कल्याणकारी बोर्ड जुलाई तक बनेगा: मंत्री आकाश फुंडकर।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के श्रम मंत्री एडवोकेट आकाश...

लायंस क्लब की ओर से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सम्मान ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता लायंस क्लब आफ विरार...

गुजरात में चल रही एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 74.97 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ और सामग्री जब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता साकीनाका पुलिस स्टेशन की एंटी-नारकोटिक्स टीम...