मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

चेंबूर से गुजर रहे मेट्रो टू बी के एक स्टेशन को स्वतंत्रता सेनानी नारायण गजानन आचार्य नाम देने की मांग जोर पकडती जा रही है। इस मांग को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियों के नेताओं ने एक सांकेतिक आंदोलन भी किया।


कश्मीर में आतंकी हमले में अपनी जान गवां चुके लोगों को सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि देकर इस आंदोलन की शुरुआत की।
युवा समाजसेवक राजेंद्र नगराळे के नेतृत्व में चलाए गए इस आंदोलन में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता चंद्रकांत हंडोरे, वरिष्ठ एनसीपी नेता रविन्द्र पवार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता राजा चौगुले, शिवसेना उपनेता व आचार्य परिवार के सदस्य सुबोध आचार्य और नवीन आचार्य रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के रवि गायकवाड़ सहित कई लोग उपस्थित थे।
सभी ने एक सुर में मेट्रो स्टेशन का नाम स्वतंत्रता सेनानी नारायण गजानन आचार्य के नाम पर किए जाने की मांग की।


