मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

सुप्रीम मार्शल आर्टस क्लब की ओर से चेंबूर के सुभाष नगर समाज मंदिर हॉल में तिसरा नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में दिल्ली कलकता, राजस्थान, भोपाल ,पालघर तथा मुबई के सेकड़ों स्पर्धकों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रमुख अतिथि समाजसेवक और मुंबई कांग्रेस के महासचिव डॉ सत्तार खान के हाथों से विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी मानखुर्दे-शिवाजी नगर के तालुका अध्यक्ष शाहिद शेख भी उपस्थित थे। बता दें कि कराटे एक ऐसा खेल जो आपके करियर के साथ-साथ आपके व्यक्तित्व में एक आत्मविश्वास भर देता है। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि मुंबई कांग्रेस के महासचिव डॉ सत्तार खान ने कहा कि आप अपनी सुरक्षा के साथ ही दूसरों की मदद भी कर सकते हैं।


इस खेल के ज़रिए आत्मसुरक्षा की वजह से लड़कों के साथ ही बड़ी तादाद में लड़किया भी शामिल हुई हैं। सत्तार खान ने शिहान शान मोहम्मद द्वारा स्लम इलाके के बच्चों के लिए की जा रही सेवाओं की जमकर तारीफ की गई।


