■ तेल माफियाओं में छिड़ी जंग
श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के चेंबूर इलाके में एक व्यक्ति को रात 9.50 बजे के करीब गोली मारी गई है। घटना में घायल व्यक्ति की हालत ठीक है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार चेंबूर डायमंड गार्डन के पास सदरूद्दीन खान पर दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की है। सदरूद्दीन बेलापूर निवासी है और वे सायन से पनवेल जा रहे थे जब उनपर गोलीबारी की गई है। सदरूद्दीन को झेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत ठीक है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदरूद्दीन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का मूल निवासी हैं। सदरूद्दीन पेशे से तेल चोर है। उसके खिलाफ नवी मुंबई के कई पुलिस थानों में तेल चोरी का मामला दर्ज है। सूत्रों के अनुसार तेल चोरी से संबंधित विवादों के कारण किसी तेल माफिया ने सदरूद्दीन पर गोलियां चलवाई हैं।


पुलिस मामले की जांच कर रही है।


