श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई की जोगेश्वरी पुलिस ने 10 दिनों के अंदर चोरी हुए माल समेत हिस्ट्रीशीटर चोरों को गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगेश्वरी पूर्व में 16 सितंबर को रास्ते से जा रहे शिकायतकर्ता को बातों में उलझा कर 2 अज्ञात लोगों ने उनकी 2 अंगूठी चुरा ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। मात्र 10 दिनों के अंदर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों रमेश जायसवाल और नीलेश घाग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी हुई दोनों अंगूठी भी बरामद कर लिया है।


पूछताछ के दौरान पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों द्वारा 6 अन्य अपराधों पर से भी पर्दा उठा दिया है। गिरफ्तार आरोपी रमेश के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 81 आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि नीलेश के खिलाफ 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परमजीत सिंह दहिया, पुलिस उपायुक्त ( जोन-10) दत्ता नलावाडे, सहायक पुलिस आयुक्त संपत राव पाटिल के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई जोगेश्वरी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक इकबाल शिकलगार की टीम ने की है।



Nice