सीसीटीवी में कैद हुई घटना
राजन बलसाने /मुंबई वार्ता
ठाणे में एक 13 मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल से गिर रहे दो साल के बच्चे की जान तब बच गई जब एक व्यक्ति ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। घटना डोंबिवली पश्चिम के अनुराज हाइट्स टॉवर की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गावदेवी मंदिर के पास देवीचापाड़ा इलाके में अनुराज हाइट्स नामक 13 मंजिला टावर है . शनिवार 25 जनवरी को दोपहर 1:49 बजे एक दो साल का बच्चा इमारत की तीसरी मंजिल से गिर रहा था. उसी समय बिल्डिंग से बाहर निकल रहे युवक भावेश एकनाथ म्हात्रे ने बच्चे को नीचे गिरते हुए देखा. स्थिति को ध्यान में रखते हुए वह तुरंत भगा। उसने छलांग लगाई और नन्हें बच्चे को पकड़ने की कोशिश की. उनकी तत्परता और संवेदनशीलता ने एक छोटे बच्चे की जान बचा ली है।


