जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली ने किया नन्हे बच्चों हेतु साइकिल स्पर्धा का आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी के ब्राह्मणआली इलाके में स्थित एन ई एस हाइस्कूल के आर एस एस ग्राउंड में 6 अप्रैल को जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली की तरफ से बच्चों के लिए साइकिल स्पर्धा का आयोजन किया गया।जिसमे 3 से 5 साल के तकरीबन 120 नन्हे बच्चों ने इस “दो पहिया और तीन पहिया साइकिल स्पर्धा” में उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली की ओर से उपस्थित सभी स्पर्धको को टी शर्ट, बिस्किट और फ्रूटी का वितरण किया गया।जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली की ओर से विजेताओं को मेडल और सभी स्पर्धकों को प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया गया।

आयोजकों का कहना है कि आज के मोबाईल के दौर में नन्हे बच्चों में मैदानी खेल कूद में दिलचस्पी और शारीरिक तंदुरुस्ती बढ़नी चाहिए,इसी उद्देश्य से साइकिल स्पर्धा का आयोजन किया गया था। अवसर पर दांडेकर स्कूल की मुख्याध्यापिका स्नेहा कुलकर्णी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी।जबकि मितेश गोसरानी (प्राचार्य, ओसवाल डिग्री कॉलेज), गगन जैन, जीवराज नगरिया, यशवंती बिल्लावा, कुरैश मांडवीवाला, विनय पुजारी, दीपक डोडी, कल्पेश शाह, अली मेमन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में खिलना शाह (अध्यक्षा, जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली), प्रियंका शर्मा (डी ए), रामानी पुजारी (प्रोजेक्ट चेयरपर्सन), पूनम केणी (पूर्व अध्यक्षा), सोनाली चैटर्जी (उपाध्यक्ष), रेणु जैन (उपाध्यक्ष), एडवोकेट अनिता भक्तवानी, आशा पुजारी, फरीदा खान, खदीजा, अम्बर आदी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपत्तिजनक गाने पर बवाल।

■ आल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने ‘सरके चूनर...

गुड़ी पड़वा पर बीएमसी का ‘पुरणपोली महोत्सव 2026’, घर बैठे मिलेगा पारंपरिक स्वाद।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से...

मुंबई में पार्किंग संकट गहराया, खाली वाहनतलों के बावजूद उद्यानों पर पार्किंग का प्रस्ताव।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में पार्किंग की समस्या दिन-ब-दिन...