जीएसटी कटौती का असर, दशहरे पर वाहनों की खरीदारी बढ़ी । मुंबई में १०,५४१ वाहन खरीदे गए।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

केंद्र सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में की गई कटौती का असर वाहनों की खरीदारी पर पड़ा। दशहरे के मौके पर गुरुवार को मुंबई और ठाणे में बड़ी संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की खरीदारी हुई। पिछले साल दशहरे पर 9,053 वाहन खरीदे गए थे, लेकिन इस साल १०.५४१ वाहन खरीदे गए।

छोटे चार पहिया वाहनों पर जीएसटी में कटौती का सबसे ज़्यादा फ़ायदा उपभोक्ताओं को हुआ। पहले १२०० सीसी इंजन क्षमता और ४ मीटर से कम लंबाई वाले पेट्रोल और सीएनजी चार पहिया वाहनों पर २८ प्रतिशत जीएसटी और १ प्रतिशत उपकर लगता था। यानी कुल टैक्स २९ प्रतिशत था, जिसे सरकार ने घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया। ३५० सीसी से कम क्षमता वाले दोपहिया वाहनों पर जीएसटी दर २८% से घटाकर १८% कर दी गई। इसके चलते चौपहिया और दोपहिया वाहनों की खरीदारी में बढ़ोतरी हुई।

इस साल, चार आरटीओ विभागों – ताड़देव, वडाला, अंधेरी और बोरीवली से लगभग ७,५७९ दोपहिया और २,९५२ चौपहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ। परिवहन विभाग के अनुसार, इस साल नागरिकों का इलेक्ट्रिक चौपहिया वाहन खरीदने में सबसे ज़्यादा रुझान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के मढ- मार्वे रोड स्थित स्टूडियो में आग, 3 घंटे में बुझी, कोई हताहत नहीं।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अग्निशमन विभाग...

मजदूरों को राहत: अब 50 किलो से ज्यादा वजन वाले कृषि माल की पैकिंग पर रोक।

मुंबई वार्ता संवाददाता अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के निर्देशों...