ठाकरे परिवार ने मुंबादेवी के चरणों में माथा टेका।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मनपा चुनावों के हाईवोल्टेज प्रचार के बाद और मतदान से ठीक पहले, ठाकरे ब्रदर्स ने बुधवार को मुंबादेवी मंदिर में माथा टेका। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे अपने परिवार के साथ मुंबई की संरक्षक देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना करने पहुंचे।मनपा चुनाव में 15 जनवरी को वोटिंग होगी जबकि नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में अगले 48 घंटे महाराष्ट्र और मुंबई की राजनीति के लिए निर्णायक साबित होंगे।

पूजा-अर्चना के बाद आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूरे परिवार ने मां मुंबादेवी के चरणों में माथा टेका और मुंबई तथा मराठी लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मां से आशीर्वाद मांगा कि वे मुंबई पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और शहर पर आने वाली हर मुश्किल को दूर करें।मुंबई में मतदान से एक दिन पहले शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उनके साथ शिवसेना सांसद अनिल देसाई, संजय राऊत और अरविंद सावंत भी मौजूद रहे।मुंबई के साथ महाराष्ट्र की 29 नगरपालिकाओं में बृहस्पतिवार को मतदान होगा और मतगणना शुक्रवार को। मनपा चुनाव में ठाकरे परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर है और उनके कदम ने राजनीतिक गलियारे में चर्चा का नया विषय खड़ा कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मैसूर मसाला डोसे में कथित तौर पर मिला मरा चूहा, मुंबई के राधाकृष्ण होटल का एफडीए लाइसेंस निलंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता बोरीवली पश्चिम स्थित राधाकृष्ण होटल में...