मनपा चुनाव आज, एक करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान- मतदान का समय एक घंटा घटाया गया।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव आज, 15 जनवरी को होगा। चुनाव को लेकर मुंबई महानगरपालिका ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस चुनाव में मुंबई के एक करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान का समय एक घंटे घटाए जाने के कारण कई मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मुंबई सहित राज्य की सभी 29 नगरपालिकाओं में मतदान का यही समय तय किया गया है। यह जानकारी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगराणी ने चुनाव अधिकारियों के साथ साझा की।पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक था, लेकिन इस बार समय में बदलाव किया गया है।

चुनावी तैयारियों को लेकर महानगरपालिका मुख्यालय में आयोजित बैठक में आयुक्त भूषण गगराणी, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी, अतिरिक्त जिल्हाधिकारी (कोकण विभाग) फारोग मुकादम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया संचालित की जा रही है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाएं, पीने के पानी और स्वच्छता की व्यवस्था की गई है।

साथ ही दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष इंतजाम तथा रैम्प की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।मुंबई में कुल 1 करोड़ 3 लाख 44 हजार 315 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 55 लाख 16 हजार 707 पुरुष मतदाता, 48 लाख 26 हजार 509 महिला मतदाता और 1 हजार 99 अन्य मतदाता शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मैसूर मसाला डोसे में कथित तौर पर मिला मरा चूहा, मुंबई के राधाकृष्ण होटल का एफडीए लाइसेंस निलंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता बोरीवली पश्चिम स्थित राधाकृष्ण होटल में...