मुंबई वार्ता संवाददाता

ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर नगर निगमों में महापौर पद को लेकर चल रही लंबी बातचीत आखिरकार समाप्त हो गई है। महायुती के भीतर सहमति बन गई है और तय हुआ है कि मुंबई महानगर क्षेत्र की इन तीनों नगर निगमों के महापौर पद शिवसेना, यानी शिंदे गुट के पास रहेंगे।


बीते कई दिनों से ठाणे, कल्याण-डोंबिवली (केडीएमसी) और उल्हासनगर महानगरपालिकाओं में महापौर पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। अलग-अलग दलों के बीच हिस्सेदारी और सत्ता संतुलन को लेकर चर्चा चल रही थी। अब इस फैसले के साथ महायुती में नेतृत्व और जिम्मेदारियों को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, इस समझौते से महायुती में समन्वय मजबूत होगा और स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कामकाज को गति मिलेगी। महापौर पद शिवसेना (शिंदे गुट) को दिए जाने से इन शहरों में पार्टी की राजनीतिक पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।


