सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

“आज देशभर में बांग्लादेश और रोहिंग्या के लोग भारत में अवैध तरीके से घूसखोरी कर रहे हैं ऐसे में ठाणे पुलिस ने भी इनको पकड़ने के लिए कमर कस ली है. अभी तक 28 मामला दर्ज करते हुए 65 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने में कामयाब हम रहे है. “ठाणे पुलिस कमिश्नर आशुतोष डुम्बरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एक साल में की गई कार्रवाई की जानकारी दी.
पुलिस कमिश्नर आशुतोष डुम्बरे ने यह जानकारी भी दी कि पुलिस अवैध रूप से रह रहे हैं बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने के लिये विशेष टीम बना रही है साथ ही इन बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस कमिश्नर आशुतोष ने बताया अभी तक ठाणे पुलिस कमिश्नर छेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ 28 मामला दर्ज किया गया जिसमें 65 बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया है. इन बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान भी कर ली गई है.
उन्होंने कहा कि, “2024 में 85 हत्या का मामला दर्ज किया गया था . 85 हत्याओं को सुलझाते हुए 170 आरोपियों को गिरफ्तार कर 100% डिटेक्शन किया गया है. ड्रग्स के 162 मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 करोड़ 46 लाख के कई प्रकार के नशीली पदार्थ को जप्त कर 250 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. नशा करने का 3892 मामला दर्ज किया गया था जिसमें से 4057 लोगों पर कार्यवाही की गई.
उन्होंने यह भी बताया कि अपहरण की कुल 1219 मामले दर्ज किए गए. जिसमे 388 लड़के 819 लड़कियां, गायब हो गई थी . इसमें से 360 लड़के और 770 लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ लिया जबकि 121 लड़कियां और 28 लड़के अभी भी लापता हैं,
आपको बता दे 31 दिसंबर को भिवंडी के नारपोली पुलिस स्टेशन के हद में मानकोली स्थित प्रेरणा कॉम्प्लेक्स के कई घरों में छापेमारी के दौरान 15 से अधिक बांग्लादेश के नागरिक को गिरफ्तार किया था, हालांकि इससे पहले भी भिवंडी से अलग अलग ठिकानों से 20 से अधिक तो कल्याण,डोंबीवली, अंबरनाथ से 15 से अधिक ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा है. ठाणे के वर्तक नगर से तीन बांग्लादेशी महिलाएं को भी गिरफ्तार किया जा चुका है,


