■ डिब्बेवाला इंटरनेशनल एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन।
मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई के डिब्बेवाला समुदाय को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 500 वर्गफुट का घर केवल 25.50 लाख रुपये में उपलब्ध कराने की घोषणा की। यह परियोजना प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत पूरी की जाएगी।


बांद्रा (पश्चिम) में ‘डिब्बेवाला इंटरनेशनल एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिब्बेवाला समुदाय ने पिछले 135 वर्षों से बिना कंप्यूटर या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किए केवल मानवीय बुद्धिमत्ता से विश्वस्तरीय प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया है।


मुख्यमंत्री ने बताया कि गृहनिर्माण परियोजना के लिए भूमि त्रिपाठी ने उपलब्ध कराई है, जबकि जयेश शाह और उनकी टीम बिना लाभ लिए उच्च गुणवत्ता का निर्माण कार्य करेगी। सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी तरीके से पूरी की गई हैं।सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशिष शेलार ने कहा कि यह केंद्र मुंबई की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगा तथा दुनियाभर के पर्यटकों को प्रेरणा देगा।


