डॉ गया प्रसाद कटियार की पुण्य तिथि पर काव्य गोष्ठी आयोजित.

Date:

● क्रांतिकारी की याद में बही काव्य रसधारा

मुंबई वार्ता संवाददाता

अभिनव क्रांति समिति एवं छत्रपति साँस्कृतिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ गया प्रसाद कटियार को भव्य काव्य गोष्ठी में याद किया गया। गोष्ठी का आयोजन सरदार पटेल पब्लिक स्कूल बर्रा कानपुर के सभागार चौधरी राम समुझ मेमोरियल हॉल में किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार ने कहा कि डॉ गया प्रसाद वास्तव में क्रांति सृष्टा थे, देश की आजादी के लिए दर्जनों नामचीन क्रांतिकारी हस्तियों ने उनके सानिध्य में रह कर आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया। देश के लिए उनका त्याग, समर्पण और बलिदान हम सब के लिए प्रेरणा दायक है।

काव्य गोष्ठी का उद्घाटन चौधरी शैलेन्द्र पटेल ने किया। इस मौके पर डॉ गया प्रसाद कटियार के पुत्र इंजीनियर क्रांति कुमार कटियार उपस्थित थे। इसके बाद शुरू हुई काव्य गोष्ठी में डॉ गया प्रसाद कटियार के जीवन और कार्यों पर आधारित कविताओं की रसधारा बही, जिसमें प्रदेश भर से आए कवियों में सत्येंद्र पटेल प्रखर, पंकज दीक्षित तरुण, भगवान स्वरूप कटियार, सुरेश गुप्त राजहंस, डॉ मान सिंह पटेल, आदित्य कटियार अजीब, बृज उमराव, राज कुमार सचान, अनिल वर्मा, अनुज तिवारी, सन्नी पटेल अभिषेक, सुरेश सचान, आदर्श सिंह राठौर, विनोद सचान, संदीप उत्तम, राम किशोर वर्मा, अनूप कटियार आदि ने अपनी सारगर्भित कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया वहीं महिला कवियित्री सुश्री सलोनी पटेल, साधना सचान, प्रतिमा उमराव एवं सुमनलता सचान ने अपनी रचनाओं से अमिट छाप छोड़ी। इस मौके पर उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए डॉ अनिल कुमार कटियार सहित कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक डॉ अनूप कटियार प्रिय ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जय नारायण कटियार, डॉ अनिल कुमार कटियार, कैलाश उमराव, प्रदीप कुमार कटियार, पवन कुमार वर्मा, धीरू पटेल, डॉ अजीत सचान, जितेन्द्र सचान, शशि कांत सचान, राजेन्द्र सिंह विद्यार्थी, पावेन्द्र पटेल, डॉ यशवंत कटियार, क्षेदा लाल शास्त्री, कुलदीप गंगवार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की सफलता में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 82 जर्जर इमारतें बेहद खतरनाक घोषित, 2,736 निवासियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी...