डॉ योगेश दुबे को मिली मुंबई भाजपा प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित तथा कुशल वक्ता डॉ योगेश दुबे को मुंबई भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ योगेश दुबे पार्टी की विचारधारा और पक्ष को प्रभावशाली तरीके से जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

डॉ योगेश दुबे के पिता स्वर्गीय घनश्याम दुबे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य और लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेताओं में शामिल रहे हैं। डॉ योगेश दुबे का साहित्य गंगा का संपादक होने के साथ-साथ दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। अनेक प्रमुख संगठनों से जुड़े होने के साथ-साथ रेलवे और दिव्यांगों से जुड़ी बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं।

डॉ योगेश दुबे की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिसमें प्रवासियों को लेकर लिखी गई पुस्तक *परिंदा* काफी चर्चित रही। मुंबई प्रवक्ता बनाए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम का आभार मानते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विले पार्ले में बेकाबू इलेक्ट्रिक कार ने तीन दोपहिया सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौत; दो घायल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विलेपार्ले पूर्व स्थित स्टेशन रोड पर...

अब व्हाट्सऐप पर दर्ज होगी अवैध फेरीवालों की शिकायत, बीएमसी ने शुरू की नई सुविधा।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई में...

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर नवीन चिचकर PIT-NDPS एक्ट के तहत निरुद्ध, चेन्नई जेल भेजा गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई...