डोंबिवली के देसलेपाडा क्षेत्र में हफ्ता वसूली की दहशत।

Date:

■ भंगार व्यापारी के पिता पर जानलेवा हमलासीसीटीवी में कैद हुई वारदात, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

डोंबिवली/ मुंबई वार्ता

डोंबिवली के देसलेपाडा परिसर में हफ्ता वसूली की एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है। हर माह अवैध वसूली की मांग को लेकर इनकार करने पर भंगार व्यापारी के वृद्ध पिता की बेरहमी से पिटाई की गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

दुकान के बाहर रखे भंगार से शुरू हुआ विवादप्राप्त जानकारी के अनुसार, देसलेपाडा क्षेत्र में पंकज मौर्या की भंगार की दुकान है। 18 जनवरी की शाम पंकज मौर्या के पिता विनोद मौर्या दुकान के बाहर बैठे हुए थे। दुकान का कुछ भंगार अस्थायी रूप से बाहर रखा गया था, जिसे दूसरी जगह ले जाने के लिए वाहन मंगाया गया था।इसी दौरान सागर काटेकर नामक युवक वहां पहुंचा और भंगार बाहर रखने को लेकर सवाल-जवाब करने लगा। बात बढ़ते ही सागर काटेकर और उसके दो साथियों ने अचानक विनोद मौर्या पर हमला कर दिया और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

● हफ्ता न देने पर किया गया हमला

घटना की सूचना मिलते ही पंकज मौर्या मौके पर पहुंचे और अपने पिता को लेकर माणपाडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।पंकज मौर्या का आरोप है कि सागर काटेकर कुछ दिन पहले भी उनकी दुकान पर आया था और साफ धमकी दी थी कि, “अगर धंधा करना है तो हर महीने हफ्ता देना होगा, नहीं तो कारोबार नहीं करने देंगे।” हफ्ता देने से मना करने के कारण ही यह हमला किया गया।पुलिस कार्रवाई को लेकर उठे सवालपीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कड़ी कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

पंकज मौर्या ने मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में फैली दहशत समाप्त हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इलाके में भय का वातावरणघटना के बाद देसलेपाडा परिसर के व्यापारी और स्थानीय नागरिक सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गारमेंट कारोबार में निवेश का झांसा देकर छह लोगों से 24.25 लाख रुपये और 46 तोला सोना ठगा।

मुंबई वार्ता संवाददाता भिवंडी के गैबीनगर इलाके में...

महाराष्ट्र सरकार ने आदिवासी किसानों के कृषि पंपों के लिए 143.74 करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी जारी की।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार ने वित्तीय वर्ष...