ड्रग्स डीलरो पर लगा मकोका।

Date:

■ एक महिला ड्रग्स डीलर पर भी लगा मकोका।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई पुलिस ने राज्य सरकार के नए नियमानुसार ड्रग्स व्यापार करने वालों के खिलाफ मकोका के अंतर्गत कार्रवाई की शुरुआत कर दी। मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट द्वारा हालही में 3 ड्रग्स डीलरो के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की गई है।

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में ड्रग्स व्यापार अपनी चरम सीमा पर है। ड्रग्स व्यापार को रोकने की ओर पुलिस की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही थी। कानून की कमजोरियों का फायदा उठा कर ड्रग्स डीलर गिरफ्तारी से बच जाते थे या कम समय में ही ज़मानत लेकर जेल से बाहर आ जाते थे।

ड्रग्स व्यापार पर नकेल कसने के लिए गत 10 जुलाई को सरकार ने ड्रग्स डीलरो के खिलाफ मकोका के अंतर्गत कार्रवाई की घोषणा की थी। 30 जुलाई को सरकार ने इस नियम को लागू कर दिया।

ड्रग्स डीलरो के खिलाफ मकोका लगाने की पहली कार्रवाई के अंतर्गत बांद्रा एंटी नार्कोटिक्स सेल ने 3 ड्रग्स डीलरो जमीर बोका, कायनात कुरेशी (महिला) और अदनान शेख पर मकोका की धारा लगाई है। अदनान गिरफ्तार है बाकी दोनों आरोपी फरार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 7 अगस्त को बांद्रा ANC यूनिट ने एक ड्रग्स डीलरो को 766 ग्राम एमडी ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस को दो आरोपियों की तलाश है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी ड्रग्स बेचने के मामले दर्ज हैं। इसी आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मकोका के अंतर्गत कार्रवाई की शुरुआत की है।

मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बालकवडे, मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल के पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हीरडेकर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई ANC बांद्रा यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विशाल चंदनशिवे की टीम ने की है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई उपनगर में ₹1.38 करोड़ की हेरोइन की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के उपनगरीय इलाके में एंटी-नारकोटिक्स...