ड्रग्स डीलर नवीन गुरुनाथ चिंचकर का होगा मलेशिया से प्रत्यार्पण।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

नवी मुंबई के ड्रग्स डीलर नवीन गुरुनाथ चिंचकर का मलेशिया से प्रत्यार्पण किया जाने वाला है। इस बात की जानकारी नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB)ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी 2025 को मुंबई से ऑस्ट्रेलिया एक पैकेज DHL कूरियर के माध्यम से भेजा जाने वाला था। NCB ने जब इस पैकेज की जांच की तो उसमें से 200 ग्राम कोकीन मिली।इस मामले की गहराई से की गई जांच के बाद नवी मुंबई के एक फ्लैट से 11.540 किलो कोकीन, 4.9 किलो कैनबीज और 5.5 किलो कैनबीज गमिज़ बरामद हुई और उक्त रैकेट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मामले की आगे जाँच में खुलासा हुआ कि एक बहुत बड़ा ड्रग्स रैकेट चल रहा था जो कि अमेरिका से ड्रग्स मुंबई लाकर, मुंबई समेत अन्य देशों में भेजा जाता था। इस काम के लिए बाकायदा कूरियर कंपनियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस मामले में अभी तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मालुम हुआ कि इन सबका सरगना नवीन गुरुनाथ चिंचकर है। नवीन को NCB ने ड्रग्स बेचने के मामले में 2021 में नवी मुंबई से गिरफ्तार किया था। इस मामले नवीन फरार हो गया था और थाईलैंड भाग गया था। हालही में नवीन के मलेशिया में होने की खबर मिली थी। तभी से NCB ने नवीन को पकड़ने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। NCB जल्द ही ड्रग्स माफिया नवीन का प्रत्यार्पण कर हिन्दुस्थान लाने वाली है।

ज्ञात हो कि इस माह की शुरुआत में भी बैंगलुरू के ड्रग्स डीलर को दुबई से प्रत्यर्पित किया गया है। नवीन की गिरफ्तारी से बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स व्यापार पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।

ज्ञात हो कि नवीन की जानकारी लेने के लिए उसके परिवार पर दबिश बनाने को लेकर नवीन के पिता मशहूर बिल्डर गुरुनाथ चिंचकर ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली थी। उन्होने NCB के अधिकारियों पर कई आरोप भी लगाए थे।

हालांकि उन आरोपों के दबाव में NCB अधिकारी नहीं आए और अपनी जांच जारी रखी। अब नवीन की गिरफ्तारी से न केवल एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स व्यापार को रोका जा सकेगा अपितु इस व्यापार से जुड़े कई लोगों का भी पर्दाफाश हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ब्रांडेड लोगो वाली ड्रग्स का जाल, युवाओं को फंसाने की साजिश का खुलासा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में नशे के कारोबार को...

बेस्ट ने सीएनजी बसों पर बढ़ाया जोर, 500 नई मिडी और 11 ओपन डबल डेकर बसें खरीदेगा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर...

महाराष्ट्र में शिक्षकों पर तीनहरी जिम्मेदारी का दबाव, ड्यूटी न करने पर FIR की चेतावनी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में हजारों शिक्षक इस समय...