संस्कृत के प्रकांड विद्वान परमानंद तिवारी का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा संस्कृत के प्रकांड विद्वान तथा भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित परमानंद तिवारी का बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित बड़सरा गांव में उनके पैतृक निवास पर सम्मानित किया गया। बीएमसी के पूर्व प्रधानाध्यापक राम अनंद पांडे ने संस्था की तरफ से शॉल और धार्मिक पुस्तक द्वारा उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी सदानंद तिवारी, कुमुदेश कांत तिवारी, अखिलेश तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। 85 वर्ष की उम्र में भी परमानंद तिवारी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने 34 वर्ष तक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, खुटहन में शिक्षण कार्य किया। अपने जीवन काल में अब तक वे सैकड़ो स्थान पर भागवत कथा कह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बांदा पूर्व में हत्या के मुख्य आरोपी को 60 घंटे में किया गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के बांदा पूर्व क्षेत्र में...

केईएम अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए HMIS लागू करने के निर्देश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आयुक्त...

परशुराम कुण्ड पर तीन दिवसीय बालयोगी आगमन उत्सव ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता ...

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए विशेष ट्रेन 6 मई को।

मुंबई वार्ता/हरीश चंद्र पाठक हर साल की भांति इस बार...