श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के नागपाड़ा इलाके में ढाई करोड़ रुपये मूल्य के सोने की लूटपाट करने वाले 5 लुटेरों को पुलिस ने न सिर्फ 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार किया अपितु लूट का पूरा माल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों संतोष कुमार जैन, अब्दुल हकीम कादर शेख,मंगेश शिंदे, विनायक दळवी, शाह नवाज हुसैन खान से पुलिस पूछताछ कर रही है।


ज्ञात हो कि गुरुवार सुबह 8:40 बजे के करीब सोना लेकर लोअर परेल जा रहे दो लोगों को 4 अज्ञात लोगों ने मारपीट कर लूट लिया और फरार हो गए। लुटेरे अपने साथ 3 किलो सोना लेकर भागे थे।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। नागपाड़ा पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि क्राइम ब्रांच 5 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का सारा माल बरामद कर लिया है।
12 घंटों के अंदर लूटपाट की घटना को सुलझाते हुए सभी लुटेरों को लूट के माल के साथ पकड़.कर मुंबई पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मुंबई पुलिस से बेहतर कोई नहीं है।
पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शैलेश बलकवडे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विक्रम देशमाने ,पुलिस उपायुक्त (अपराध) राज तिलक रोशन, पुलिस उपायुक्त (जोन-3) कृष्णकांत उपाध्याय के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच 5 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक घनश्याम नायर और नागपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप काले की टीम ने की है।


