ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में ईमानदारी से कार्रवाई की जाए तो दर्जनों मंत्री और दो दर्जन अधिकारी जेल जाएंगे: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

ढोंगी बाबा अशोक खरात के इशानेश्वर मंदिर को देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने वर्ष 2018 में 1.5 करोड़ रुपये का अनुदान दिया था। उस समय फडणवीस के कार्यालय में कार्यरत और वर्तमान में म्हाडा के अधिकारी मिलिंद बोरीकर के भी इस बाबा से अत्यंत करीबी संबंध थे, ऐसी जानकारी सामने आ रही है। अशोक खरात मामले में यदि सरकार ईमानदारी से कार्रवाई करे तो दर्जनों मंत्री और दो दर्जन अधिकारी जेल जाएंगे, ऐसा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने X (ट्विटर ) पर किए गए अपने पोस्ट में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी इस ढोंगी के साथ फोटो सामने आए हैं। राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल के भी इस ढोंगी खरात से अत्यंत करीबी संबंध थे। उन्होंने भी मुख्यमंत्री बनने के लिए इस बाबा से अघोरी पूजा करवाई थी, ऐसी जानकारी मिली है।

उउन्होंने कहा कि गी बाबा के कारनामों की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पिछले छह महीनों से थी, लेकिन उनके आसपास के लोगों और मंत्रिमंडल के सहयोगियों के अशोक खरात से संबंध होने के कारण जानकारी मिलने के बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।लेकिन जब उनके मित्र दल के सहयोगियों ने देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री पद गिराने के लिए खरात से तंत्र-मंत्र और अघोरी पूजा करवाई, तब फडणवीस ने ढोंगी बाबा अशोक खरात के खिलाफ कार्रवाई की। ढोंगी बाबा अशोक खरात के मामले को लेकर देवेंद्र फडणवीस अब अपने मित्र दल और अपनी ही पार्टी के हितशत्रुओं को ब्लैकमेल कर रहे हैं, ऐसा भी हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुलुंड में दर्दनाक हादसा: ऑटो चालक की टक्कर से रेस्टोरेंट मैनेजर की मौत, आरोपी फरार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मुलुंड पूर्व स्थित ऐरोली...

पालघर में भीषण सड़क हादसा: 13 लोगों की मौत, कई घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के पालघर जिला में सोमवार...