दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (SRA) और शहरी विकास के मुद्दों पर आयोजित हुई एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

गुरुवार को वॉर्ड 43, मालाड (पूर्व)* और दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (SRA) और शहरी विकास से जुड़े महत्त्वपूर्ण मुद्दों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निम्नलिखित मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई और उन्हें प्राथमिकता दी गई:

1. डी.पी. रोड प्रोजेक्ट

(संस्कार कॉलेज से वेस्टर्न एक्सप्रेस हायवे तक, जिसमें लक्ष्मण नगर, नर्मदा हॉल और त्रिवेणी नगर शामिल हैं) से प्रभावित झोपड़पट्टीवासियों को “पहले पुनर्वसन, फिर ध्वस्तीकरण” के सिद्धांत के अनुसार, पहले पुनर्वसित करने की जोरदार मांग की गई। इन लोगों को कुरार विलेज क्षेत्र में चल रहे SRA प्रोजेक्ट्स या PAP उपलब्धता के माध्यम से पुनर्वसन देने का प्रस्ताव रखा गया।

2. जानू भोये नगर –ओमकार SRA योजना,

मालाड (पूर्व) के परिशिष्ट-2 (Annexure-II) सर्वेक्षण में हुई त्रुटियों को एकमुश्त नीति-आधारित निर्णय के जरिए सुधारने का अनुरोध किया गया, क्योंकि कई ग्राउंड फ्लोर के ढांचे गलत तरीके से फर्स्ट फ्लोर के रूप में दर्शाए गए हैं, जिससे पात्र रहिवासियों का पुनर्वसन अधिकार छिन गया है।

3. मुंबई भर के प्रथम मंजिल झोपड़पट्टी रहिवासियों को पुनर्वसन का अधिकार दिलाने के लिए हाउसिंग विभाग द्वारा लंबित शासन निर्णय (GR) को तत्काल जारी करने की मांग की गई। इसके साथ ही, “सशुल्क पात्र सदस्य” और परियोजना प्रभावित व्यक्ति (PAP) संबंधित नीतिगत विसंगतियों की समीक्षा के लिए एक विशेष समिति के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया।

4. जी जी म्हालकरी मार्ग, मल्लिका होटल के सामने संजय नगर के पास प्लॉट क्र. 600 व 738B/1A, जो वर्तमान में गार्डन/पार्क (ROS1.5) के लिए आरक्षित है, उसे व्यापक जनहित में अन्य उपयोग हेतु अधिग्रहित करने का अनुरोध किया गया।

5. वॉर्ड 43 में नए राशनिंग कार्यालय की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया, जिससे मौजूदा कार्यालयों पर भार कम होगा और नागरिकों को बेहतर सेवा मिलेगी।

6. पठानवाडी, तपोवन स्थित प्लॉट क्र. 822, जो नगर पालिका चौकी के लिए आरक्षित है, को अधिग्रहित कर वहाँ ‘P/North-East’ वॉर्ड के स्वतंत्र नगर प्रशासनिक कार्यालय की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया, जिससे स्थानीय शासन और सेवा वितरण में सुधार होगा।

इस बैठक की अध्यक्षता माननीय पालक मंत्री अधिवक्ता आशीष शेलार साहेब ने की। बैठक में अशीम गुप्ता (अपर मुख्य सचिव, गृहनिर्माण व शहरी विकास विभाग), सौरभ कटियार (जिलाधिकारी, मुंबई उपनगर), उप आयुक्त श्रीमती भाग्यश्री कापसे तथा SRA, BMC, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और म्हाडा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विनोद मिश्रा (पूर्व नगरसेवक, भाजपा – वॉर्ड 43) ने उपरोक्त सभी मुद्दों को विस्तृत रूप से बैठक में प्रस्तुत किया। इस पर माननीय मंत्री ने विश्वास दिलाया कि सभी विषयों का निपटारा शीघ्रता, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

टीईटी पेपर लीक की गहन जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्नपत्र...

जुहू के खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित...

भाटिया बाग गार्डन से 1.626 किलो गांजा बरामद, बिहार का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एमआरए मार्ग पुलिस ने अवैध रूप...