दिसंबर में 46.56 लाख यात्रियों ने मेट्रो-3 से किया सफर, जनवरी से ट्रिप्स में बढ़ोतरी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई मेट्रो-3 के यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। कफ परेड तक अंतिम चरण शुरू होने के बाद पिछले तीन महीनों में यात्रियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।

सितंबर में मेट्रो-3 से 19.7 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। 9 अक्टूबर को पूरा कॉरिडोर खुलने के बाद अक्टूबर महीने में यह संख्या बढ़कर 38.36 लाख हो गई। नवंबर में 44.58 लाख यात्रियों ने सफर किया, जबकि दिसंबर में 46.56 लाख यात्रियों ने मेट्रो-3 सेवा का लाभ उठाया।पूरा कॉरिडोर चालू होने से पहले मेट्रो-3 में सप्ताह के दिनों में औसतन 75,052 यात्री सफर कर रहे थे।

अक्टूबर में यह संख्या तेजी से बढ़कर 1.23 लाख हो गई, नवंबर में 1.32 लाख और दिसंबर में 1.48 लाख यात्रियों तक पहुंच गई। 16 अक्टूबर को मेट्रो-3 में एक ही दिन में रिकॉर्ड 1.82 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 5 जनवरी से मेट्रो-3 की ट्रिप्स में बढ़ोतरी की गई है। सप्ताह के दिनों में ट्रिप्स की संख्या 265 से बढ़ाकर 292 कर दी गई है। शनिवार को ट्रिप्स 209 से बढ़कर 236 हो गई हैं, जबकि रविवार को 198 ट्रिप्स यथावत रखी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मोटरसाइकिल से सोने की चेन छीनने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, 5.75 लाख रुपये का माल बरामद।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई के पार्कसाइट पुलिस स्टेशन की...