● संजय राउत के दोहरे रवैये की एनसीपी(शरद चंद्र पवार की पार्टी) ने कड़ी आलोचना की .
मुंबई वार्ता संवाददाता

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने एक बार फिर मनसे पुस्तक प्रदर्शनी में शामिल होकर अपना राजनीतिक दोगलापन स्पष्ट कर दिया है। इस प्रकार का आरोप राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट अमोल मतेले ने लगाया है.
उन्होंने कहा कि, “जब आदरणीय शरद पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दिल्ली में पुरस्कार देकर सम्मानित किया तो संजय राउत ने इसकी कड़ी आलोचना की। वही राउत अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यक्रम में शामिल हो गए हैं, जिससे उनकी राजनीतिक निष्ठा और विचारधारा सवालों के घेरे में आ गई है।”
उन्होंने यह भी कहा कि, “यह सर्वविदित तथ्य है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महायुति को बिना शर्त समर्थन दिया है। फिर भी, क्या यह संजय राउत द्वारा महायुति की पुस्तक प्रदर्शनी में भाग लेकर अप्रत्यक्ष रूप से उनके करीब जाने का प्रयास नहीं है? इसे क्या कहा जाए ? एक जगह महायुति के खिलाफ गुस्सा निकालना और दूसरी जगह उसके समर्थकों के कार्यक्रमों में शामिल होना? यह एक ऐसा सवाल है जो अब शिवसेना के कट्टर कार्यकर्ताओं को भी पूछना चाहिए।”
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता एडवोकेट अमोल मतेले ने संजय राउत के रुख की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि, “संजय राउत को खुद को बड़ा राजनीतिक विश्लेषक बताने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि वह किस विचारधारा से ताल्लुक रखते हैं। अगर राजनीतिक मतभेद हैं, तो उन्हें इसका डटकर विरोध करना चाहिए। लेकिन एक तरफ शिवसेना के गद्दारों को गद्दार कहना और दूसरी तरफ अप्रत्यक्ष रूप से उनका समर्थन करने वाले नेताओं के कार्यक्रमों में शामिल होना, यह कैसी विचारधारा है?”
उन्होंने कहा कि “जिन नेताओं में राजनीतिक ईमानदारी का अभाव है, उन्हें अनावश्यक रूप से नैतिकता की बात नहीं करनी चाहिए। संजय राउत का यह कदम उनके निजी स्वार्थ के लिए उठाया गया एक और चौंकाने वाला कदम है। इसका मतलब यह है कि महाराष्ट्र में राजनीतिक कार्यकर्ताओं को उनके बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है”.


