श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

मुंबई के बांद्रा- कुर्ला काम्प्लेक्स पुलिस थाने ने दो ड्रग्स डीलर को 27 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार कर लिया है.
जोन-8 के पुलिस उपायुक्त मनीष से मिली जानकारी के अनुसार BKC पुलिस ने दो आरोपियों रियाज शाह और हसन अली मंसूरी को 27 ग्राम एमडी समेत पकड़ा है. दोनों आरोपियों को गत 27 दिसम्बर को पकड़ा गया था. अदालत ने दोनों आरोपियों को 30 दिसम्बर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


