श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई हफ्ता विरोधी पुलिस विभाग ने पायधुनी इलाके से तीन आरोपियों को 2 पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 3 देसी कट्टा और 67 कारतूस समेत गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस के हफ्ता विरोधी विभाग में कार्यरत पुलिस हवलदार अमोल तोड़कर को गुप्त सूचना मिलीं थी कि पायधुनी स्थित प्रभु होटल के सामने कुछ लोग हथियार बेचने आने वाले हैं. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और 3 आरोपियों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपियों अभिषेक कुमार पटेल, सिद्धार्थ सुमन उर्फ गोलू और रचित मंडल उर्फ पुष्पक को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है.


सह पुलिस आयुक्त लखमी गौतम(अपराध), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शशि कुमार मीना, पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे, सहायक पुलिस आयुक्त किशोर कुमार शिंदे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई हफ्ता विरोधी विभाग के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुधीर जाधव की टीम ने की है.


