श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मकोका(महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ऐक्ट,1999) कानून लगा दिया है. इस बात की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता बाबा सिद्दीकी की गत दिनों बांद्रा के निर्मल नगर पुलिस थाने में हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले से संबंधित तीन आरोपी शुभम रामेश्वर लोनकर, जीशान मोहम्मद अख्तर और अनमोल बिश्नोई अभी तक फरार है. इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के उद्देश्य से पुलिस ने अब सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका कानून के अनुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया है.


