द्रास अस्पताल को शिवसेना की बड़ी सौगात, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने सीटी स्कैन मशीन और एंबुलेंस की भेंट।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र और कश्मीर के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता लगातार मजबूत हो रहा है। इसी कड़ी में शिवसेना संसदीय दल के नेता एवं सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने रविवार को द्रास जिला अस्पताल को अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन और एंबुलेंस समर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवसेना कश्मीर के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर जरूरत में उनकी मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यमंत्री योगेश कदम, शिवसेना के राज्य संगठन प्रमुख आनंद परांजपे, बाजीराव चव्हाण, नितीन राठोड, सरहद फाउंडेशन के प्रमुख संजय नाहर, लद्दाख के सांसद हाजी मोहम्मद हनीफा, डॉ. मोहम्मद जाफर, अब्दुल वाहिद, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग तथा भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कश्मीर में कई जनहितकारी कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की पूर्णाकृति प्रतिमा का अनावरण किया गया, कारगिल युद्ध स्मारक के लिए 3 करोड़ रुपये का योगदान दिया गया और अब द्रास जिला अस्पताल को सीटी स्कैन मशीन एवं एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि शिवसेना केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाती भी है।


उन्होंने कहा कि देश में जब भी कोई प्राकृतिक आपदा या संकट आता है, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्वयं लोगों की सहायता के लिए आगे आते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी वे तत्काल कश्मीर पहुंचे और वहां फंसे महाराष्ट्र के सैकड़ों पर्यटकों को सुरक्षित विमान से वापस भेजने की व्यवस्था कराई। वहीं, पर्यटकों की जान बचाते हुए शहीद हुए सैयद आदिल हुसैन शाह के परिवार के लिए शिवसेना की ओर से नया घर भी बनवाया गया। उन्होंने कहा कि शिवसेना राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की भावना से सेवा करती है और कश्मीर के लोगों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।


डॉ. शिंदे ने भारतीय सेना के जवानों के साहस, त्याग और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सैनिक महीनों तक अपने परिवार से दूर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना के पराक्रम के कारण देश सुरक्षित हाथों में है। साथ ही कश्मीर में सरहद फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी उन्होंने प्रशंसा की।

■ सरहद शौर्यथॉन को दिखाई हरी झंडी


द्रास में सरहद फाउंडेशन और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सरहद शौर्यथॉन का शुभारंभ सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस आयोजन में करीब 3,000 धावकों ने हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर देश के वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related