सतीश सोनी/मुंबई वार्ता
महाराष्ट्र के धुले जिले स्थित साकरी शहर मे डॉ बाबासाहेब आंबेडकर स्कुल मे छात्रों पर मधु मक्खियों ने हमला कर दिया. इसी हमले में 20 से अधिक घायल छात्रों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी घायलों की हालत ठीक है
स्कूल के आसपास लगे मधु मक्खियों के इन छत्तो के बारे में स्कूल प्रशासन से पहले भी शिकायत की गई थी. स्कूल प्रशासन ने इस शिकायत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया था और अचानक छात्रों पर हुए इस हमले से अभिभावकों में काफी रोष व्याप्त है.


