रवीन्द्र मिश्रा/ मुंबई वार्ता

कल इस्कॉन मंदिर सहित पूरे देश के विभिन्न मंदिरों तथा अपने अपने घरों में ही श्री कृष्ण भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया । ऐसा ही एक नजारा जुहू के अनुराधा सत्यमूर्ति रेसिडेंसी में देखने सुनने को मिला जहां गुप्ता परिवार द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया । शाम से ही श्री कृष्ण भक्त भजन कीर्तन कर रहे थे । जैसे ही रात के 12 बजे वैसे ही श्री कृष्ण जन्मोत्सव शुरू हो गया ।


भगवान श्री कृष्ण को पालने में झूलाया गया । भक्तों द्वारा उनकी आरती उतारी गई ।अन्वित के माता पिता प्रियंका आशीष ने अपने बेटे को श्री कृष्ण के रूप में पेश किया वहीं पड़ोस की बागोरिया फेमिली ने अपनी बेटी मायरा को राधा के रूप में प्रस्तुत किया ।


छोटे बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में देख वहां उपस्थित जन समुदाय ने भगवान श्री कृष्ण के जयकार किया तथा नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन पर अपने प्रभू को रिझाने के लिए नृत्य किया । उपस्थित भक्त प्रसाद ले कर अपने अपने घर गए ।


