मुंबई वार्ता संवाददाता

नए साल के मौके पर मुंबई की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने मरीन ड्राइव और गिरगांव चौपाटी का दौरा किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं।


इसके अलावा, पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने मुंबई पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम का भी दौरा किया, जहां उन्होंने पूरे शहर की सुरक्षा स्थिति और नए साल से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की।


इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना भी की।


